{"_id":"5f53dcbc8ebc3e4399135719","slug":"saw-rakh-jaam-lagaya-farrukhabad-news-knp5809460173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानगंज छिबरामऊ मार्ग पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानगंज छिबरामऊ मार्ग पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
जहानगंज। शनिवार को छात्र संजय के शव को परिजनों ने जहानगंज छिबरामऊ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी पांचों नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए। सूचना पर एसओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कर वाछिंत दो अन्य आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर परिजन मान गए और 30 मिनट के अंदर ही जाम खुल गया।
थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार निवासी सत्येंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र संजय सागर सिंह डिग्री कालेज बहोरिकपुर में बीए दूसरे वर्ष का छात्र था। गुरुवार की दोपहर मोबाइल पर फोन गांव के युवक से बात होने के बाद वह घर से न िकल गया और फिर वापस नहीं आया। शुुक्रवार की सुबह शिवपाल के खेत में चांदनी के पेड़ पर संजय का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। मां सोनतारा ने गांव के ही विजय प्रताप, गुलाब सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशू , अवनीश के खिलाफ पुत्र को बुलाकर ले जाने व उसको लापता करने के मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर शनिवार को परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर जहानगंज छिबरामऊ मार्गत पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि पुलिस मुकदमा दज कर वाछिंत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करे। जाम की सूचना पर एसओ दिनेश गौतम मौके पर आए और उन्होंने परिजनों से बातचीत कर रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। जाम तीस मिनट के अंदर की खुल गया। पुलिस ने मां सोनतारा की तहरीर पर पांचों युवको के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व गाली गलौज कर जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी गुलाब, अवनीश, योगेंद्र को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था।
पड़ोसी गांव की छात्रा से संजय की मौत के तार जुुड़े
छात्र संजय की मौत के तार पड़ोसी गांव की छात्रा से जुड़े हुए है। इसको लेकर ही गांव के युवकों ने उसको मोबाइल पर फोन करके बुलाया। कुछ ऐसा उसको मोबाइल पर दिखाया गया। जिसका सदमा वह वर्दास्त नहीं कर सका और उसने फांसी लगा ली। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि इस पहलू पर भी छानबीन की जा रही है। संजय के मोबाइल की काल डिटेल से अहम राज उजागर हो जाएगें।