फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Satyam won bronze in state-level boxing.

Farrukhabad News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में सत्यम ने जीता कांस्य

Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Satyam won bronze in state-level boxing.
फोटो-5 सत्यम श्रीवास्तव।
फर्रुखाबाद। चित्रकूट में 9 से 13 जुलाई तक हुई अंडर-17 बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जनपद के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। कानपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें सत्यम श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद से सत्यम श्रीवास्तव, आयुष, उज्ज्वल मिश्रा, आलेख कुमार और अरमान बाबू ने कानपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया पर सत्यम श्रीवास्तव ने पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। जनपद की बॉक्सिंग प्रशिक्षक पूनम शर्मा कानपुर मंडल टीम की कोच रहीं। सत्यम की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने खुशी जताई। एसोसिएशन के संरक्षक दीपक कटियार, अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सचिव संजीव कटियार, हर्षवर्धन कटियार, सचिन सिंह, निशा परिहार, कुलदीप शर्मा, करन कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed