फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sapai said, stop atrocities on members

जिपं सदस्यों पर हो रहे अत्याचार को बंद कराने की मांग

Tue, 29 Jun 2021 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Sapai said, stop atrocities on members
सपाई बोले, सदस्यों पर अत्याचार बंद हो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हथियाने के लिए जिपं सदस्यों पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ सपा ने आवाज उठाई। वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिला। नेताओं ने कहा कि जिपं सदस्यों पर हो रहा अत्याचार बंद हो। चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं।
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के नेतृत्व में पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू, सतीश दीक्षित, चंद्रपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह कटियार, प्रताप सिंह यादव आदि नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से मिला। नेताओं ने एक पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप किसी भी निर्वाचित सदस्य के खिलाफ मतदान तक कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए। कहा कि सदस्य के परिजन, सपा नेताओं, पदाधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि बीते दिनों मोहम्मदाबाद, कमालगंज, कायमगंज व अन्य थानों में सदस्यों, उनके परिजनों पर आधारहीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन पर तुरंत ही रोक लगाई जाए। पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के तहत निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही है। यह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक जिला पंचायत सदस्य घूमने गया था। उसे जयपुर से उठाया गया। इसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। अब वह फिर हमारे पास है। जो जहां वोट देना चाहे उसे देने दिया जाए। मुलाकात करने वालों में डॉ. जितेंद्र यादव, सर्वेश आंबेडकर, शिवप्रताप सिंह उर्फ चीनू, मंदीप यादव, मो. यूनुस अंसारी, मन्नान खां आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed