फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sankirtan yatra festered on the birth anniversary of Guru Gobind Singh

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर धूमधाम से निकाली संकीर्तन यात्रा

Sun, 13 Jan 2019 11:01 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sankirtan yatra festered on the birth anniversary of Guru Gobind Singh
guru govind singh
गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। निकली संकीर्तन यात्रा में काफी भीड़ रही, जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


मधुर मिलन लान से रविवार सुबह संकीर्तन यात्रा निकाली गई। संकीर्तन यात्रा में गुरुवाणी गाते हुए महिला, पुरुष और बच्चे चल रहे थे। संकीर्तन यात्रा लालदरवाजा, लालसराय, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक से होते हुए लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। नेहरू रोड पर व्यापारी निमिष टंडन और संजय गर्ग ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा में आयोजित सबद कीर्तन में ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने तही प्रकाश हमारा भयो पटना साहिब बिढ़ैभव लहौ, खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में करूं निवास और देह शिवा पर मोह इहै, शुभ करमन ते कबहु न टरौ गीत गाए। इस दौरान लोगों को सम्मानित भी किया गया। गुरु कृपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह का इतिहास सुनाया। सूर्य प्रताप सिंह, अंग्रेज सिंह, राजविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, प्रभु सिंह, सुरजीत कौर, हरवीर सिंह, रनवीर सिंह बख्शी, हर्षा बुधवानी, नीलम अरोड़ा, हरजिंदर चावला, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शिवाजी शाखा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। सह संघ चालक वीरेंद्र कुमार मिश्र ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिवाकरनंद दुबे, डॉ. दुर्विजय सिंह, अतुल दीक्षित, चंद्रशेखर, रावेंद्र सिंह, नवीन कटियार और राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed