फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sandeep, a member of mafia Anupam's gang, arrested

Farrukhabad News: माफिया अनुपम के गैंग का सदस्य संदीप गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sandeep, a member of mafia Anupam's gang, arrested
फर्रुखाबाद। पांच साल पहले माफिया अनुपम दुबे समेत 11 लोगों पर दर्ज गैंगस्टर के मामले के एक आरोपी को मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में 13 नवंबर 2021 को फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे, उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, वृंदावन गली निवासी अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू, पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी, गौरव गुप्ता उर्फ रज्जू, नवाब न्यामत खां के विनय दुबे उर्फ सोनू, बागकूंचा महावीरगंज निवासी संदीप पाठक उर्फ अक्कू, बूरावाली गली निवासी गौरव गुप्ता, कटरा बू अली निवासी देवेंद्र मिश्रा उर्फ डब्बू, घेरशामू खां के अभिषेक उर्फ अभी दुबे, संदीप दुबे पर प्राथमिकी लिखाई थी। इसकी विवेचना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह कर रहे थे। उन्होंने फरार चल रहे संदीप पाठक को मंगलवार दोपहर को घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed