फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samples of chenna, jaggery and spices failed

छेना, गुड़ व मसालों के नमूने हुए फेल

Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Samples of chenna, jaggery and spices failed
कमालगंज में लखनऊ से आई मोबाइल वैन प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बताते ? - फोटो : FARRUKHABAD
खाद्य सुरक्षा विभाग लखनऊ से आई मोबाइल प्रयोगशाला वैन में खाद्य सामग्री के नमूनों का परीक्षण कराने को भीड़ उमड़ पड़ी। छेना, गुड़ व मसालों आदि के नमूने फेल हो गए। उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए खाद्य सामग्री के नमूनों का मौके पर ही परीक्षण कर लोगों को सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे तिराहे पर रविवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग लखनऊ की मोबाइल प्रयोगशाला वैन पहुंची। वैन के साथ लखनऊ से आए विश्लेषक व प्रयोगशाला सहायक के साथ ही जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने लोगों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण के लिए खाद्य वस्तुओं के नमूने लाने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद लोग परीक्षण कराने को सामग्री लेकर पहुंचने लगे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी शहनवाज हैदर आब्दी व प्रयोगशाला विश्लेषक जितेंद्र यादव परीक्षण करने के बाद सामग्री की गुणवत्ता बताते रहे। मिष्ठान भंडार से लाए गए छेने में अरारोट या मैदा मिली पाई गई। गुड़ में कलर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसालों में खुली हल्दी व मिर्च का नमूना भी फेल हो गया। दोनों में रंग मिला था। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व सभासद गोपाल पालीवाल, अरविंद गुप्ता, दिनेश चंद्र अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर विमल कुमार ने बताया कि कमालगंज में खाद्य सामग्री के कुल 39 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें 6 नमूने फेल हो गए। खास बात यह है कि दूध में डिटर्जेंट मिला निकला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार, आशीष वर्मा व संतोष कुमार भी टीम में शामिल रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि पांचालघाट में भी मसालों में सिंथेटिक कलर मिला पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed