फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Saguna take oath today

जिला पंचायत कार्यालय में सगुना आज लेंगी शपथ

Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Saguna take oath today
फर्रुखाबाद। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण के बाद विकास भवन में पहली बैठक होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाली सगुना पहली दलित महिला होंगी।
विज्ञापन


डीएम एसके सिंह, सगुना देवी को शपथ दिलाएंगे।  इसके बाद सगुना निर्वाचित सदस्याें को शपथ दिलाएंगी। दोपहर एक बजे विकास भवन में निर्वाचित बोर्ड की बैठक होगी। यहां समितियाें के गठन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

नए निजाम के लिए जिला पंचायत कार्यालय में तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। मंच बनाने के  साथ ही गार्डन की साफ  सफाई कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सांसद, विधायकों, एमएलसी, ब्लाक प्रमुख, सभी निकायों के सभासद, चेयरमैन, ईओ के साथ ही सभी अधिकारियों को भी बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1995 में फर्रुखाबाद, कन्नौज के विभाजन के बाद पहली बार सपा के हिस्से में यह सीट आई है। 1923 से 15 अध्यक्ष रह चुके हैं। सगुना 16 वीं अध्यक्ष बनी हैं। सगुना से पहले 2006 में पिछड़ा वर्ग की सौभाग्यवती अध्यक्ष रह चुकी हैं।

5000 रुपये के वित्तीय अधिकार

सगुना को 5000 रुपये के वित्तीय अधिकार मिल सकते हैं। ऐसा राज्य वित्त, 13वें वित्त की 2015-2016 की संशोधित नियमावली के तहत है। बैठक में जिला पंचायत व पदेन सदस्याें के प्रतिनिधि भाग नहीं ले सकेंगे।

 
सुबोध समर्थकाें को मिल सकती तरजीह
जिला पंचायत की समितियों के गठन में सुबोध समर्थकाें को तरजीह मिल सकती है। पहली बैठक में समितियाें का गठन होना है। सुबोध यादव ने अध्यक्ष के लिए अपनी समर्थक ज्ञानदेवी का नामांकन कराया था। बाद में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सगुना क ो समर्थन दे दिया। जिले में 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनाव में केवल नौ सदस्याें ने ही मतदान में हिस्सा लिया था। सुबोध के समर्थकाें ने वोट नहीं डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed