फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sadhus murder case: Four nephews sued

साधु की हत्या में चार भतीजों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Jul 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sadhus murder case: Four nephews sued
खेत व मकान पर कब्जे के विवाद में साधु की हत्या करने के आरोप में चार भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रात को आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पर कोई आरोपी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा निवासी धनीराम उर्फ बाबा का खेत व मकान पर कब्जे को लेकर अपने भजीजे शिव कुमार, उसके भाई रतिभान पुत्र देवराज व भंवर सिंह व उसके भाई अभिषेक पुत्र निर्मल सिंह से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह आरोपियों ने धनीराम व उनकी पत्नी मीना उर्फ सत्यवती के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को धनीराम अपने बेटे प्रभात उर्फ मुन्नू सिंह के पास दिल्ली जाने को नीबकरोरी स्टेशन जा रहे थे। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडों व फावड़े से हमलाकर उनकी हत्या कर दी थी। देर रात पुलिस ने मीना की तहरीर पर शिव कुमार, रतिभान, भंवर सिंह व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पर कोई हाथ नहीं आया। देर रात दिल्ली से धनीराम का बेटा मुन्नू सिंह पहुंच गया। इसके बाद रात को ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। सतर्कता के चलते गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed