फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sadhus and saints angry due to lack of water and chaos at Dhai Ghat fair

Farrukhabad News: ढाई घाट मेले पर पानी न रास्ता अव्यवस्थाओं से साधु- संत नाराज

Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sadhus and saints angry due to lack of water and chaos at Dhai Ghat fair
शमसाबाद। ढाई घाट मेले में साधु-संतों का आना शुरू हो गया है। वहीं घाटों पर अव्यवस्थाओं से साधु-संत नाराज हैं। घाट पर पहुंचने का रास्ता खराब होने से वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

15 जनवरी से शुरू होने वाले रामनगरिया मेला को लेकर साधु-संत व्यवस्था जमाने के लिए पहले से आना शुरू कर देते हैं। घाटों पर संतों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ढाई घाट पहुंचे मेरापुर के बाबा भीमदास, ब्रज बैरागी वाले भूमि स्वरूप और रामगिरी बाबा, अशोक दास सहित कई साधुओं ने ढाई घाट पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

इनके पहुंचने के बाद भी कोई व्यवस्था है। ढाई घाट पर लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ढाई घाट पर साधुओं ने बताया कि हम सभी दो-तीन दिन से यहां आए हुए हैं। अभी भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पुलिस भी गश्त करने नहीं आती है। इससे उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है। थाना प्रभारी दीपक राजपूत ने बताया कि पुलिस की पिकेट और रात की गश्त को बढ़ाया गया है। घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed