{"_id":"61db237e520b4e6220050bdf","slug":"sadak-farrukhabad-news-knp674460337","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में ही सड़क हो गई खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में ही सड़क हो गई खस्ताहाल
विज्ञापन
गांव कुबेरपुर में मार्ग पर गड्ढों में भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। बाईपास रोड से कुबेरपुर जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क की एक साल पहले ही मरम्मत कराई गई थी। यहां आसपास से कुबेरपुर समेत आसपास के कई गांवों से लोग गुजरते हैं।
बाईपास रोड से कुबेरपुर जाने वाली 1170 मीटर सड़क दो साल से जर्जर थी। नवंबर 2020 में पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत कराई थी। कुछ महिने बाद सड़क फिर से उखड़ने लगी। इस समय पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इस सड़क से पितौरा, ममापुर, नरसिंहपुर गांवों के लिए जाने का भी रास्ता है।
बारिश होने से सड़क पर पानी भरा है। पता ही नहीं चलता कि कहां गड्ढा है और कहां सड़क। इससे आए दिन यहां साइकिल सवार गिरकर चुटहिल होते हैं। क्षेत्र के लोग काफी समय से परेशान है। सड़क के दोनों ओर नालियां न होने से स्थिति और खराब है।
विज्ञापन
गांव डुंडी गड़ी निवासी शब्बू ने कहा कि सड़क को बने हुए काफी समय हो गया है। इस पर अब मरम्मत से काम नहीं चलेगा। नए सिरे से बनाने की जरूरत है।
गांव कुबेरपुर निवासी मकबूल ने कहा कि साल भर पहले मरम्मत ठीक से नहीं हुई थी। कुछ ही दिन में डामर उखड़ने लगा था। बारिश में इस सड़क से निकलना जोखिम भरा है।
गांव गढ़ी निवासी अदीब ने कहा कि पूरी सड़क की हालत खराब है। बारिश होने पर पैदल चलना मुश्किल भरा काम है। सड़क समतल न होने से इस पर डामर रुकता ही नहीं है।