फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural police station on closing of blade wire with blade wire

चक रोड में तार लगाकर रास्ता बंद करने पर ग्रामीण थाने पंहुचे

Mon, 30 Sep 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Rural police station on closing of blade wire with blade wire
ास्ता बंद करने की शिकायत करने कमालगंज थाने आए ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज थाना क्षेत्र के चौपेड़ा गांव जाने वाले वर्षों पुराने चकरोड पर कुछ लोगों ने सोमवार को ब्लेड वाला तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर शिकायत की।
विज्ञापन

राजीपुर-शृंगीरामपुर मार्ग के बीच से चौपेड़ा गांव के लिए कच्चा रास्ता जाता है। इस रास्ते पर पीडब्ल्यूडी से 265 मीटर लंबी पक्की सड़क स्वीकृत है। इसके लिए कई बार नाप हुई है। सोमवार को कुछ लोगों ने कच्ची सड़क पर ब्लेड वाला तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सरसों बो दी।
विज्ञापन

इस पर गांव के सुरजीत, रामलाल, लेखपाल, कश्मीर, उमेश, शंकरपाल, सत्यराम, अवनीश, अमीर सिंह आदि थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि राजस्व अभिलेखों में चकरोड दर्ज है। जबसे गांव बसा है, तभी से लोग इसी रोड से आते-जाते हैं। सोमवार को करीब 11 बजे 4 लोगों ने चकरोड की जमीन को जोत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से निकलने वाले लोगों से गालीगलौज व मारपीट करने लगते हैं। प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में कहा कि जबसे उन्होंने विरोध किया तबसे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह रास्ता गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के लिए भी जाता है। ब्लेड का तार लगाने वाले लोगों ने स्कूली बच्चों को भी बहुत परेशान किया। थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

17 लाख रुपये हुए थे स्वीकृत
-अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि यह सड़क एक सरकारी योजना तहत स्वीकृत हुई है। इसके लिए 17 लाख बजट का प्रावधान है। कम से कम 6 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। ग्रामीणों में विवाद से काम लेट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed