{"_id":"275d50f7caa9262dbecb5bdb37f959ba","slug":"rural-mill-caught-in-the-death-of-ptah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की के पटा में उलझकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की के पटा में उलझकर ग्रामीण की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्की के पटा में लुंगी उलझने से ग्रामीण चक्की की चपेट में आकर गंभीर रूप
विज्ञापन
से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़
दिया। सूचना मिलने पर लेखपाल और सपा नेता मौके पर पहुंचे। थाना क्षेत्र के
गांव गढ़िया हैवतपुर निवासी पप्पू (40) पुत्र अबरार खां ने घर में ही आटा
चक्की लगी है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पप्पू लुंगी और
बनियान पहने आटा चक्की चला रहे थे। किसी तरह लुंगी चक्की के पटा में उलझ गई। इससे पप्पू चक्की की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पप्पू को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए।
रास्ते में पप्पू ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता अरुण यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल को सूचना दी। सूचना पर लेखपाल कप्तान सिंह भी पहुंच गए। लेखपाल ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।