फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural drinking water began to crave

पीने के पानी को तरसने लगे ग्रामीण

Sun, 31 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rural drinking water began to crave
पांचालघाट पर बाढ़ के स्तर को दर्शाता पैमाना। - फोटो : अमर उजाला

शमसाबाद। गंगा में आई बाढ़ से गांव सादौ सराय के ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट होने लगा है। हैंडपंप बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। पानी में हैंडपंपों के डूबने के कारण गंदा पानी आ रहा है।  वहीं गांव छोड़कर ग्रामीणों ने सड़क किनारे आशियाना बना लिया है।  

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक होने के कारण गांवों में पानी भरने का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक गांव में पानी भर रहा है। गांव सादौ सराय में गंगा में आई बाढ़ से पानी भर गया है। हर तरफ पानी होने के कारण गांव में लगे हैंडपंप भी पानी में डूब गए।
विज्ञापन


इस कारण गांव में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण हैंडपंप से निकलने वाले गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। इस कारण ग्रामीणों के बीमार होने की संभावना बनी हुई है। गांव में पानी होने के कारण ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे पॉलीथीन तान कर आशियाना बनाना शुरू कर दिया है। गांव की रामप्यारी, सुमनदेवी, आरती, मिथलेश कुमारी, रामौतार, बांकेलाल, सुखपाल, रघुवीर, लालमन, पप्पू का कहना है कि गांव में पानी की समस्या हो गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed