{"_id":"634d99b4205a9252bc0f9d96","slug":"rs-99-918-cheated-from-shopkeeper-case-registered-farrukhabad-news-knp723810153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से 99918 रुपये ठगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से 99918 रुपये ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हार्डवेेयर दुकानदार से 99918 रुपये की ऑन लाइन ठगी हो गई। इसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार ने आर्मी में सामान की सप्लाई देने के नाम पर ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू इंदिरा कालोनी निवासी रितुराज सिंह की बेवर रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। तीन अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और हार्डवेयर सामान की सप्लाई करने की बात कही।
उस व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर सामान की सूची भेज दी। रितुराज ने बताए गए स्थान पर सामान लेकर पहुंच गए। वहां कुछ देर खड़े रहने के बाद फोन आया कि आर्मी के गेट पर पहुंच जाओ। रितुराज सामान लेकर आर्मी गेट पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उसी व्यक्ति का फोन आया कि गेट पास के लिए 10 हजार रुपये आन लॉइन ट्रांसफर कर दो। कुछ देर में रुपये वापस मिल जाएंगे।
कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई कि आपके खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने हैं। क्यू आर कोड के माध्यम से एक रुपये भेज दो, इसके बाद रुपये ट्रांसफर कर देंगे।
रित़ुराज ने क्यूआर कोड से एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद रितुराज के खाते से 99,918 रुपये पांच बार में ट्रांसफर हो गए। दोनों मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गए। पुलिस ने रितुराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।