फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rs 11.10 lakh bag missing from Tehsil

तहसील से 11.10 लाख रुपये भरा बैग गायब

Tue, 08 Jun 2021 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 11.10 lakh bag missing from Tehsil
तहसील से 11.10 लाख रुपये भरा बैग गायब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा करने आए एक विक्रेता का 11.10 लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। रुपये भरे बैग के स्थान पर क्रेता का खाली बैग रखा मिलने पर दोनों में विवाद हुआ।
मऊदरावाजा थाने के मोहल्ला सरदार खां निवासी घनश्याम शाक्य के ढिलावल गांव में दो प्लाट हैं। उन्होंने एक प्लाट 11.10 लाख रुपये में मीरा तिवारी निवासी महोई, थाना सिकंदरपुर, कन्नौज और दूसरा प्लाट सात लाख रुपये में उपासना निवासी वीनपुर खास मानपुर, थाना भोगांव मैनपुरी को बेचा था।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों का बैनामा कराने के लिए दोनों पक्ष तहसील आए थे। यहां मीरा तिवारी ने 11.10 लाख रुपये का भुगतान करके वीडियो बना लिया। विक्रेता घनश्याम ने बताया कि दोपहर तीन बजे रुपयों से भरा बैग अधिवक्ता के तख्त पर रख दस्तखत करने के बाद जब पीछे देखा तो बैग गायब था और मीरा तिवारी का बैग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैनामा करावाया। घनाश्याम ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय नरायण ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed