{"_id":"66c6563f5945a3e1f90d53e4","slug":"rrc-floor-caved-in-before-commencement-wall-cracked-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114696-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शुरू होने से पहले ही धंसा आरआरसी का फर्श, दीवार चटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शुरू होने से पहले ही धंसा आरआरसी का फर्श, दीवार चटकी
विज्ञापन
कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 में सरकार की महत्वाकांक्षी कूड़ा निस्तारण योजना जिम्मेदारों की लापरवाही से शुरुआत में ही लड़खड़ा गई है। इसकी बानगी कानपुर रोड पर सड़क किनारे बने पट्टी कतरौली के आरआरसी कूड़ा निस्तारण केंद्र में देखी जा सकती है। आरआरसी सेंटर के चालू होने से पहले ही उसकी दीवार चटक गई। इसमें तीन इंच की दरार हो गई। फर्श धंस गया। किनारे का फाउंडेशन धराशायी हो गया।
ब्लाॅक क्षेत्र की मुख्य सड़क किनारे की ग्राम पंचायतों में भी पंचायती राज के कामों में मानकों का घोर उल्लंघन हुआ है। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के प्रति भी जिम्मेदार संवेदनशील नहीं हैं। पट्टी कतरौली के कूड़ा निस्तारण केंद्र को अभी चालू नहीं किया गया। इससे पहले ही सेंटर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कंपोस्ट पिट के बीच का फर्श चटक कर जमीन में धंस गया। कंपोस्ट पिट चटक गए, कुछ स्थानों पर ईंटें उखड़ गईं। जलजीवन मिशन की टंकी की ओर वाले फाउंडेशन की चार फिट ऊंची दीवार का काफी हिस्सा ढह गया।
बगल में स्थित पंचायत घर बदहाल पड़ा है। दो कमरों में ताला है। दो कमरे खुले रहते उसमें कूड़ा बिखरा। पड़ोस के लोगों का कहना है कि पंचायत सहायक एक सप्ताह से नहीं आईं। चारों ओर गंदगी है। अमृत महोत्सव शिलापट परिसर गंदगी से सराबोर है। वहीं, एडीओ विपिन कुमार का कहना है कि वह स्वयं जाकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।