{"_id":"65f490f0b915a6361b0d50b3","slug":"route-march-of-dm-and-sp-drone-cameras-flown-on-mosques-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102366-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम व एसपी का रूट मार्च, मस्जिदों पर उड़े ड्रोन कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम व एसपी का रूट मार्च, मस्जिदों पर उड़े ड्रोन कैमरे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएए लागू होने के बाद जुमे की नमाज और लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार ने अर्द्धसैनिक बल के साथ शहर में रूट मार्च किया। मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। घुमना पर सड़क किनारे मिठाई बेचने पर हलवाइयों को लताड़ लगाई।
डीएम और एसपी शुक्रवार दोपहर लालगेट पहुंचे। यहां पहले से मौजूद अर्द्धसैनिक बल के साथ अधिकारी रूट मार्च करते हुए लाल सराय होकर घुमना पहुंचे। वहां कुछ हलवाइयों की दुकानें फुटपाथ घेर कर लगी देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तुरंत दुकानों को अंदर करने के निर्देश दिए। नेहरू रोड होते हुए अधिकारी चौक तक पहुंचे।
कई स्थानों पर अधिकारियों ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिया। मस्जिदों और आसपास क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरों से छतों पर नजर रखी। सीओ सिटी प्रदीप सिंह के अलावा अन्य संबंधित थानों की पुलिस भी मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही। सादा वर्दी में भी पुलिस और खुफिया विभाग के जिम्मेदारों को लगाया गया था।