{"_id":"634064639fe27e50396bbbf7","slug":"route-march-done-by-practicing-to-deal-with-the-rebels-farrukhabad-news-knp722078976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवा करने वालों से निपटने का अभ्यास कर किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवा करने वालों से निपटने का अभ्यास कर किया रूट मार्च
विज्ञापन
कमालगंज में फोर्स के साथ रूट मार्च करते प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज/कमालगंज। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय है। शुक्रवार को थाने में पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों की सफाई कर बलवा से निपटने का अभ्यास किया।
पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा।
रविवार को ईद मिलादुन्नबी व वाल्मीकि जयंती पर जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कायमगंज कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
इंस्पेक्टर जेपी पान ने कर्मियों को बताया कि उपद्रव के दौरान पुलिस कर्मी सबसे पहले अपने सिर पर हेलमेट व सीने पर सुरक्षा कवच पहनें। इसके बाद ही भीड़ में घुसकर उपद्रवियों पर नियंत्रण करें।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस फोर्स ने नगर में रूट मार्च किया। साथ ही लोगों को सड़क किनारे अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
कमालगंज प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ कस्बा के मुख्य मार्ग, रेलवे रोड होते हुए गौसपुर गांव में रूट मार्च किया।