{"_id":"6772d0a34b1fe1bd18037eb4","slug":"route-diversion-not-found-repair-of-panchalghat-bridge-postponed-for-one-and-a-half-month-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119156-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नहीं मिला रूट डायवर्जन, डेढ़ माह टली पांचालघाट पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नहीं मिला रूट डायवर्जन, डेढ़ माह टली पांचालघाट पुल की मरम्मत
Mon, 30 Dec 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेला में कल्पवासी पहुंचने से पांचालघाट पुल की मरम्मत का काम फिलहाल डेढ़ माह के लिए टल गया है। अधिकारियों की बैठक में भारी वाहनों का अधिक दिन के लिए रूट डायवर्जन पर सहमति नहीं बन सकी। फिलहाल पुल के खुले ज्वाइंट भरकर ही काम चलाया जाएगा।
इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर पांचालघाट गंगा पुल जर्जर होने से एनएचएआई ने मरम्मत कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से एक माह के लिए भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की अनुमति मांगी थी। इसके लिए सोमवार को एडीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। रूट डायवर्जन से ढाईघाट पर भारी वाहनों का यातायात बढ़ेगा। दोनों ओर मेला लगने से अव्यवस्थाएं होंगी। इससे अधिक दिन के लिए रूट डायवर्जन पर अधिकारियों की सहमति नहीं बन सकी।
रामनगरिया मेला समाप्त होने के बाद भी पांचालघाट पुल की स्थाई मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। फिलहाल एनएचएआई के अधिकारी रामनगरिया मेला शुरू होने से पहले ही पुल की मरम्मत कराने के लिए रूट डायवर्जन की अनुमति लेने का प्रयास अभी तक कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि पांचालघाट व ढाईघाट गंगा तटों पर 13 जनवरी से मेले का शुभारंभ हो जाएगा। इससे अधिक दिन के लिए रूट डायवर्जन नहीं दिया जा सकता। रामनगरिया मेला समाप्त होने के बाद ही रूट डायवर्जन कर पांचालघाट पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल कुछ मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।