{"_id":"e459f79d7624c32ec3f40fa264534ea7","slug":"roshnabad-village-spread-measles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनाबाद गांव में फैला खसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनाबाद गांव में फैला खसरा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में छह सात लोग खसरा की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूचना भेजी थी। लेकिन चिकित्सीय टीम गांव नहीं आई। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि कोई सूचना नहीं मिली है। बुधवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
गांव रोशनाबाद में रिंकी सक्सेना पुत्री भइयालाल, अरुण जोशी पुत्र नेकराम, मोहित कुमार पुत्र रामसनेही, ब्रजेश कुमार पुत्र किशनलाल आदि लोग खसरा की चपेट में आ गए हैं। ये गांव के ही डाक्टर से इलाज करवा रहे हैं। किशनलाल और रामसनेही आदि ने बताया कि उनके पुत्रों को करीब चार-पांच दिन पहले बुखार आया और इसके बाद शरीर पर दाने पड़ गए।
विज्ञापन
गांव के डाक्टर से इलाज करवा रहे हैं। रोशनाबाद से छह किमी दूर स्वास्थ्य केंद्र है। इससे वहां जाने में दिक्कत हो रही है। बताया कि प्रधान रामरतन से कहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना भिजवाई थी। अभी तक चिकित्सीय टीम गांव में नहीं आई है।
विज्ञापन
उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धन सिंह शाक्य ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। बुधवार को रोशनाबाद में टीम भेजकर दवा वितरित करवाई जाएगी।