फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rosa will have more than 15 hours daily

इस बार रोजे 15 घंटे से ज्यादा क ा होगा रोजा

Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rosa will have more than 15 hours daily
Eid
मुकद्दस रमजान में इस बार भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा। इस वजह से रोजेदारों के सब्र का और कड़ा इम्तहान होगा। दरअसल इस बार रोजे 15 घंटे से ज्यादा के होंगे। लिहाजा खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इबादत के साथ-साथ सेहत भी ठीक रहे।
विज्ञापन


रमजान को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तैयारी में जुटे हैं। उलेमा का कहना है कि 26 मई को चांद दिखता है तो 27 मई से रमजान शुरू होंगे, अन्यथा 28 मई से रोजों की शुरुआत होगी। इसी हिसाब से तरावीह का दौर भी शुरू होगा। डॉक्टरों का कहना है कि सहरी खत्म होेने से पहले और इफ्तार के बाद खूब पानी पीयें।
विज्ञापन


प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं। सहरी के वक्त फल, साबुत अनाज, मिठाइयां, तली हुई चीजों, ज्यादा मीठे और नमक वाले पकवानों से बचें। सहरी में दाल, अंडे जैसे प्रोटीन से भरपूर चीजें लें। ये पूरे दिन ऊर्जा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर का कहना है कि रोजेदारों को जरूरत के अनुसार डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए ताकि वे सुरक्षित और सेहतमंद तरीके से रोजे रख सकें। डॉक्टरों को भी चाहिए कि वे हाईरिस्क वाले मरीजों को खतरों के बारे में जानकारी दें। खासतौर पर यदि शुगर के मरीज रोजा रख रहे हैं तो एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। व


ह बताते हैं कि रोजा खोलते ही तुरंत ज्यादा पानी न पीयें। सादा पानी की जगह शिकंजी, शरबत आदि पिएं तो बेहतर रहेगा। सहरी और इफ्तारी में ज्यादा तली भुनी चीजों से परहेज करें।


डिहाइड्रेशन से बचने के लिए मीठा रहित ज्यादा तरल आहार लेते रहें।
डायबिटीज वालों को डॉक्टर से सलाह से डाइट प्लान बनवा लेना चाहिए।
जूस की तुलना में फल को तरजीह दें।


मल्टी ग्रेन ब्रेड, चोकर मिले आटे की रोटी या पराठा, दूध और दही, तीन से चार गिलास पानी, अंडा, ताजे फल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed