फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery at the merchant's house in broad daylight

दिन दहाड़े व्यापारी के घर में घुसकर तमंचे की दम पर जेवर लूटे

Wed, 31 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Robbery at the merchant's house in broad daylight
फर्रुखाबाद। दिन दहाड़े जेवर साफ करने के बहाने व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेवर लूट लिए। भाग रहे बदमाशों को रोकने पर युवती को काटकर जख्मी कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज गंगवार की आवास विकास कालोनी में रसोई गैस चूल्हे आदि सामान की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह दुकान पर थे। पत्नी बबिता अपनी बहन को छोड़ने रेलवे स्टेशन गईं थीं।
विज्ञापन

घर में मां उर्मिला देवी (65) और पुत्री आस्था (23) थी। सुबह 10 बजे स्कूटी से दो युवक आए और मां से जेवर साफ कराने की बात कही। बातों में उलझाकर घर के अंदर घुस आए। पहले तांबे के लोटा साफ कर घर वालों को झांसे में ले लिया। मां ने पुत्री की पायल साफ करने के लिए उन्हें दे दी। बदमाशों ने मां के हाथों के सोने के कंगन भी साफ करने के लिए कहा। मना करने पर एक बदमाश ने जबरन कंगन उतार लिया। पुत्री ने विरोध किया तो एक बदमाश ने मां की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। डर के कारण पुत्री ने घर में रखी सोने की चेन दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने लू्ट की तहरीर दी है।
दो अन्य घरों में भी लूट की कोशिश
रेलवे रोड स्थित एक बेकरी मालिक के भतीजे योगी के घर में भी बदमाश घुसे थे। लेकिन लोगों ने कोई चीज साफ न कराने की बात कहकर भगा दिया। इसके बाद बदमाश मनोज के घर के पास प्रदीप कश्यप के घर भी घुसे। मगर महिलाओं ने अंदर का गेट बिना खोले ही इनकार कर दिया।
कई जगह सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
बेकरी के पास एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी बदमाश दिख रहे हैं। इसके बाद जब वह मनोज के घर वाली बंद गली में मुड़ रहे हैं, वहां भी घुसते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सभी फुटेज एकत्र कर रही है।

आस्था की बहादुरी को सराहा
तमंचा से धमकाकर लूटपाट को अंजाम देेने वाले बदमाशों से भिड़ने वाली आस्था ने बहादुरी का काम किया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश जब उसका हाथ पकड़कर काट रहा है, तो आस्था बदमाश का पैर पकड़कर गिराने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान वहां पहुंचा एक दूधिया भी बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछे भागा। मगर पकड़ने में असफल रहा। आस्था की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed