{"_id":"65186af47ae4b3847f0224a4","slug":"robbery-accused-escapes-from-police-custody-in-court-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3534-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा से भागा लूट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा से भागा लूट का आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सर्जिकल कंपनी के कर्मचारी से बीस हजार की लूट का आरोपी व टॉपटेन शातिर अपराधी कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। दरोगा व सिपाहियों ने पीछा करके उपभोक्ता फोरम न्यायालय के पीछे झाड़ियों में छिपे शातिर को दबोच लिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी शिवकुमार सर्जिकल कंपनी में नौकरी करता है। वह 25 सितंबर की शाम को फर्रुखाबाद से घर वापस आ रहा था। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खिनमिनी के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी मोटर साइकिल रोक कर तमंचे की बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने बीस हजार की नकदी, मोबाइल व एटीएम सहित अन्य कागजात लूट लिए। घटना को अंजाम देकर कायमगंज की ओर बाइक को भगा ले गए।
मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शिवकुमार की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मऊदवाजा पुलिस ने गांव खंदिया निवासी टॉप टेन अपराधी विकास यादव को कर्मचारी से लूट के मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में भेज दिया। पुलिस ने विकास को एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया। उसी दौरान विकास पुलिस अभिरक्षा से भाग गया।
विज्ञापन
दरोगा सवेंद्र, आशीष, सिपाही अविनाश, सचिन ने विकास का कटरी में पीछा किया। विकास उपभोक्ता फोरम कोर्ट के पीछे झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद विकास को झाड़ियों के पीछे से दबोच लिया। इसके बाद विकास को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।