{"_id":"6202b0790c9f4820b66baab7","slug":"roadways-farrukhabad-news-knp679580812","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री बेहाल
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चुनाव में बसें जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहालग के चलते तमाम लोग दूसरे शहरों को जाने के लिए निकल रहे हैं। बस अड्डे पर देर रात तक यात्री बसों के इंतजार में दिख जाते हैं।
रोडवेज विभाग की 26 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। इनमें 20 बसें दिल्ली रूट की हैं। सहालग के चलते यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। कानपुर, आगरा, दिल्ली रूट पर जाने के लिए सबसे ज्यादा यात्री आ रहे हैं। कई बार पूछने पर भी रोडवेज कर्मचारी यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं। वहीं, यात्री डग्गामार बसों के भरोसे हैं। शहर में ई-रिक्शा, टेंपों चालक भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
दिन में डग्गामार बसें दिल्ली के लिए सवारियों को ले जाती हैं। इन बसों में यात्रियों से रोडवेज में पड़ने वाले 410 रुपये ही वसूले जाते हैं। मगर शाम होते के बाद कड़ाके की सर्दी के वक्त भटक रहे यात्रियों से 500 रुपये प्रतियात्री तक किराया लिया जाता है। वहीं कई डग्गामार बसों का रंग भी रोडवेज बसों की तरह संचालकों ने करवा दिया है। कई रोडवेज बसें भी खस्ताहाल हैं, सर्दियों में ठिठुरते हुए यात्री जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए मात्र एक कालिंदी एक्सप्रेस ही दैनिक ट्रेन है। दूसरी आनंद विहार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन रविवार को ही चलती है। कालिंदी एक्सप्रेस में अगले दो दिन तक सीटें फुल हैं। कानपुर के लिए अनारक्षित एक ट्रेन में भीड़ पहुंच रही है।

बरेली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस का टूटा शीशा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD