फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways bus tyre burst on Panchal Ghat bridge, jam for two hours

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर फटा रोडवेज बस का टायर, दो घंटे जाम

Mon, 06 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus tyre burst on Panchal Ghat bridge, jam for two hours
फोटो-27, बस का टायर बदलवाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। बस अड्डे से बरेली की ओर जा रही एक रोडवेज बस का अगला टायर पांचाल घाट पुल पर फट गया। चालक की सूझबूझ और गति कम होने से बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे जैक और रिंच मंगवाकर टायर बदलवाया। करीब दो घंटे के बाद जाम खुल सका। इस दौरान गर्मी में लोग परेशान हो गए। रविवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक बस बरेली की ओर जा रही थी। पांचाल घाट पुल पर पहुंचते ही बस का अगला पहिया फट गया।
विज्ञापन

चालक ने बस को नियंत्रित किया। पुल पर बस को इधर-उधर आते देख दोपहिया वाहन चालक बचने के लिए जहां के तहां खड़े हो गए। करीब दो बजे बस के पुल पर खड़े होने के चलते सड़क के दोनों ओर जाम लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचूपुर मोड़ से पांचालघाट चौराहा के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चौराहे पर तैनात यातायात के सिपाहियों ने जाकर देखा। बस का टायर बदलवाने का प्रयास किया। लेकिन बस में रिंच-पाना न होने के कारण सफलता नहीं मिली। जाम में फंसे एक ट्रैक्टर चालक से कुछ रिंच लिए गए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सिपाहियों ने पेट्रोल पंप के पास से रिंच और तीन जैक मंगवाकर बस का टायर बदलवाया।

करीब दो घंटे के बाद बस को रवाना किया जा सका। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि बस का टायर फटने से जाम लग गया था। टायर बदलवाकर बस को रवाना करवा दिया गया है।

फोटो-27, बस का टायर बदलवाते कर्मचारी। संवाद

फोटो-27, बस का टायर बदलवाते कर्मचारी। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed