फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roads uprooted in floods, people troubled by potholes

Farrukhabad News: बाढ़ में उखड़ी सड़क, गड्ढों से परेशान लोग

Sun, 09 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roads uprooted in floods, people troubled by potholes
फोटो-4 बिलावलपुर से ठटा की मड़ैया जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद - फोटो : udhampur news
फर्रुखाबाद। बाढ़ को खत्म हुए भले ही दो माह बीत चुके हैं, मगर कई विभाग बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बाढ़ में उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी गई। ऐसे में सात गांवों के हजारों ग्रामीण हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में बाढ़ की विभीषिका खत्म होने के दो माह बाद भी हालात बदतर हैं। शासन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए, मगर जिम्मेदार विभागों ने सुनवाई नहीं की। सदर तहसील के बिलावलपुर डिप से कटरी धर्मपुर, ठटा की मड़ैया, दिलीप की मड़ैया, पृथ्वीपुर समेत छह-सात गांवों के जाने वाला करीब ढाई किमी लंबा मार्ग उखड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

डामरयुक्त मार्ग में बमुश्किल 500 मीटर ही सड़क सही है। शेष पूरा हिस्से की सड़क पर सिर्फ गिट्टी ही दिख रही है। 500 मीटर दूरी का हिस्से की सड़क में दो-दो फीट गड्ढे हो गए हैं। पुलिया भी बेहद जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र होने की वजह से यहां के अधिकांश लोग बुजुर्ग, महिला-पुरुष और बीमारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी से शहर लाते हैं गड्ढा और पत्थर पड़ी सड़क पर निकलना दूभर हो रहा है। सबसे अधिक मुसीबत बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से आने वाली गर्भवती महिलाओं को है। जबकि इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए निविदा कराई जा रही है। जल्द काम शुरू कराकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed