फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RK Cricket Academy won the cricket final

Farrukhabad News: आरके क्रिकेट एकेडमी ने जीता क्रिकेट फाइनल

Sat, 18 Oct 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
RK Cricket Academy won the cricket final
फोटो-12, डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में शॉट मारता बल्लेबाज। स्रोत कोच - फोटो : katra news
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रही जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आरके क्रिकेट एकेडमी ने जीता।
विज्ञापन

एकेडमी ने छिबरामऊ क्रिकेट क्लब को हराकर बाजी मार ली। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

फाइनल मैच में छिबरामऊ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। अयांश पाल ने 40, अर्पित कुमार ने 28 रनों की पारी खेली। आरके क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सम्राट कुंद्रा ने दो, कार्तिक, विशेष कुमार और लव पांडेय ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डाला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज सुमित सिंह व ऐनान ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। टीम ने छह ओवर में ही 53 रन बना लिए।
विज्ञापन

छिबरामऊ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ओपनिंग बल्लेबाजों के सामने असहाय दिखे। 11 ओवर में ऐनान (29 रन) के रूप में पहला विकेट गिरा, लेकिन तब तक टीम जीत के मुहाने पर पहुंच चुकी थी। टीम ने 15वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित कुमार ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संरक्षक राशिद खान ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोच अखिलेश सिंह, दानिश खान, कासिम खान व राज वर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो-12, डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में शॉट मारता बल्लेबाज। स्रोत कोच

फोटो-12, डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में शॉट मारता बल्लेबाज। स्रोत कोच- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed