फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rjlami spread Ciknpaks four kids sick

रजलामई में फैला चिकनपाक्स, चार बच्चे बीमार

Sat, 12 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 12 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rjlami spread Ciknpaks four kids sick
शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव रजलामई में चिकनपाक्स फैला है। बीमारी की
विज्ञापन
चपेट में आए चार बच्चों का उनके परिजन झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। शिकायत के बावजूद चिकित्सीय टीम गांव में इलाज करने के लिए नहीं पहुंची है। गांव रजलामई में दर्शिका (3) पुत्री अनूप कुमार, तनिष्का (4) पुत्री अनुज कुमार, सार्थक (5) पुत्र राजीव कुमार और आंचल

कुमारी पुत्री राजीव कुमार करीब एक हफ्ते से बीमारी की चपेट में हैं। इनके परिजन झोलाछाप चिकित्सक से अपने बच्चों का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को परिजनों ने इसकी सूचना प्रधान नरेंद्र सिंह और भाकिमयू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत को दी। प्रधान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भाकिमयू जिलाध्यक्ष ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया।  इसके बावजूद गांव में

चिकित्सीय टीम नहीं भेजी गई थी। पीड़ित बच्चों के परिजनों का कहना था कि करीब एक सप्ताह से उनके बच्चे चेचक की चपेट में हैं। झोलाछाप चिकित्सक से इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने चिकित्सीय टीम गांव में भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed