फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rizwan received South Asia Nobel Citizen Award

रिजवान अली को दक्षिण एशिया नोबेल सिटीजन अवार्ड से किया गया सम्मानित

Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rizwan received South Asia Nobel Citizen Award
दिल्ली में सैय्यद रिजवान अली को सम्मानित करते अफरीकन कंट्री मलावी के उच्चायुक्त जार्ज मिकोन डिव - फोटो : FARRUKHABAD
नई दिल्ली में संसद मार्ग स्थित एक क्लब में रविवार को भारत, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल में सामाजिक कार्य, शिक्षा, कला, संस्कृति क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को नोबेल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित करने के लिए समारोह हुआ।
विज्ञापन

इसमें जार्ज मिकोनडिवर, उच्चायुक्त अफ्रीकन देश मलावी व नेपाल के सामाजिक विकास मंत्री जीवन धवेटे ने सैयद रिजवान अली को नोबेल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए दिया गया है। रिजवान 25 वर्ष से एकता वेलफेयर नाम की सामाजिक संस्था को चला रहे हैं।
विज्ञापन

यह संस्था प्रत्येक वर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करती है। मुफ्त हेल्थ कैंप के अलावा गरीबों को निशुल्क कपड़े व राशन वितरण का काम करते आ रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में प्रदेश स्तर पर सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान अली फतेहगढ़ स्थित दुर्गा नारायण महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान से ही संस्था से जुड़ गए थे। उनकी मुख्य मार्ग फतेहगढ़ मेें सिलाई मशीन की दुकान है। इस पर उनके पिता व भाई बैठते हैं।

नोबेल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित सैय्यद रिजवान अली ने कहा कि यह सम्मान सभी जनपदवासियों का सम्मान है। वह भविष्य में भी अपने जनपद फर्रुखाबाद, शहर, प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर कई देशों के उच्चायुक्त, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवक व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed