फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Revamp plan remains incomplete, people are sweating in summer

Farrukhabad News: अधूरी पड़ी रिवैंप योजना, गर्मी में छूट रहा लोगों के पसीना

Tue, 28 May 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Revamp plan remains incomplete, people are sweating in summer
फर्रुखाबाद। जनपद में अधूरी पड़ी रिवैंप योजना भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वर्ष 2023 में रिवैंप योजना के तहत जनपद को करीब 138 करोड़ का बजट मिला था। मगर कार्यदायी संस्था 14 माह में लगभग 45 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण करा सकी है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 जनवरी माह में रिवैंप योजना के तहत जनपद को बजट प्राप्त हो गया था। बिजली विभाग ने कार्यदायी संस्था ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को ठेका उठाकर बंच केबल आदि बदलवाए जाने के निर्देश दिए थे। मार्च 2025 में कार्य खत्म किया जाना है, लेकिन कार्यदायी संस्था अभी तक करीब 45 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण करा सकी है। कार्य पूर्ण न होने से भीषण गर्मी में आए दिन बंच कंडक्टर, केबल व एलटी लाइन टूट रही हैं, जिससे ट्रिपिंग की समस्या बनी है।
विज्ञापन



शहर में प्राथमिकता से बदली जानी थी बंच केबल
रिवैंप योजना के तहत विभाग ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए थे कि शहर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर फरवरी 2024 तक जर्जर बंच केबल व 11 केवी के तार बदलवा दिए जाएं। मगर कार्यदायी संस्था ने अनसुनी कर दी। शहर क्षेत्र में खतराना, नुनहाई, हाता मंगल खां, सधवाड़ा समेत करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा मोहल्लों में बंच केबल नहीं बदली गईं। इसका नतीजा यह है कि भीषण गर्मी में जर्जर बंच केबल और 11 केवी के तार आए दिन टूट रहे हैं। इससे ट्रिपिंग की समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिरौली फीडर से ट्यूबवेल व घरों को अलग-अलग मिल रही बिजली
रिवैंप योजना के तहत सिरौली फीडर समेत जनपद के तीन फीडरों से ट्यूबवेल व घरों को अलग-अलग बिजली दिए जाने के निर्देश थे। इसके लिए अलग-अलग लाइनें बननी थी। मगर कार्यदायी संस्था ने सिर्फ सिरौली फीडर में ही अलग-अलग लाइनें डालकर ट्यूबवेल व घरों को अलग-अलग आपूर्ति देना शुरू कर दिया है। अन्य दो फीडरों पर अभी काम बाकी है।



डाली जाने वाली बंच केबल के मानक
130 एंपियर क्षमता वाले क्षेत्र के लिए थ्री फेस 50 साइज, 190 एंपियर में 95 व 220 एंपियर क्षमता वाले क्षेत्र के लिए 120 साइज वाले बंच केबल डालने का मानक निर्धारित है। इसके लिए इनकी कीमत भी अलग-अलग रखी गई है। शहर क्षेत्र में अधिकतर थ्री फेस 120 साइज वाली बंच केबल डाली जाती है।



बोले जिम्मेदार
प्राथमिकता के आधार पर कार्यदायी संस्था को पहले शहरी क्षेत्र की बंच कंडक्टर केबल बदलवाना चाहिए था, लेकिन हमारे लोगों ने इसमें लापरवाही बरती। यही वजह है कि शहरी क्षेत्र बंच केबल अभी तक नहीं बदली जा सकी। कार्यदायी संस्था को सबसे पहले शहर क्षेत्र में बंच केबल बदलवाने के निर्देश दिए। शहर के मोहल्लों में बंच केबल बदली भी जा रही है। रिवैंप योजना के तहत अभी 55 प्रतिशत कार्य अधूरा पड़ा है।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजलीघर भोलेपुर, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed