फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Returning home after watching Ramlila

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Returning home after watching Ramlila
राजेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रामलीला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी मजदूर राजेश (37) बाइक से शहर में रामलीला देखने के बाद बुधवार रात को बाइक से घर लौट रहा था।
इस बीच राजेपुर थाना क्षेत्र में गांव अलीगढ़ स्थित चौराहे के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी राजेपुर भेजा।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंच गए।
राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं। मां जगश्री रो-रोकर बेहाल हो गईं।
मोहम्मदाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हऊ पट्टियां निवासी निवासी मनोज कुमार राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र मोहित राजपूत शहर कोतवाली के गांव नगला खैरबंद में उपेंद्र शर्मा की की दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।

वह बुधवार रात को दुकान से बाइक से घर जा रहा था। सिरौली से एक किलोमीटर पहले पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पिता मनोज कुमार, मां कृष्णा देवी, भाई अंकित कुमार व बहन गायत्री देवी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed