फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired soldier found in canal

Farrukhabad News: नहर में पड़ा मिला रिटायर्ड फौजी का शव, हत्या का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier found in canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रूखाबाद के कंपिल में रिटायर्ड फौजी का शव नहर में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। हाथ, पैर व पेट पर फफोले पड़े थे। इससे कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त की गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव रशीदाबाद तिवारियान निवासी रिटायर्ड फौजी अहिलकार (65) रविवार दोपहर घर से खेत पर बाजरा काटने के लिए गए थे। देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने खोजबीन की तो उनका शव खेत से थोड़ी दूर नहर में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी आरके सिंह ने पहुंचकर छानबीन की और देखने के बाद किसी कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


जबकि पत्नी गुड्डी देवी ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका बेटा मुकेश दिल्ली में आटो चलाता है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed