फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired employee dies under the wheels of bus

Farrukhabad News: बस के पहिये के नीचे आए सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत

Wed, 18 Sep 2024 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Retired employee dies under the wheels of bus
फर्रुखाबाद। बस से उतरते समय चालक ने बस बढ़ा दी। पहिये की चपेट में आने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। चालक बस को तेजी से आगे भगा ले गया। पत्नी के शोर मचाने पर चालक ने कुछ दूरी पर बस रोक दी। वह बस से उतरकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ विशनुगढ़ मार्ग के गांव कुंवरपुर बनवारी निवासी सीताराम (72) बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह मंगलवार को पत्नी रामबेटी के साथ लखनऊ निवासी पुत्री ग्रीश कुमारी के यहां आयोजन में शामिल होने के लिए निकले थे। वह बस से फतेहगढ़ आ रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे बस नेकपुर कला ओवरब्रिज पर आकर रुकी। सवारियां बस से उतर रही थीं। सीताराम व उनकी पत्नी भी बस से उतरने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान पीछे से विसर्जन यात्रा में शामिल लोग आ गए। जाम में फंसने से बचने के लिए चालक ने बस तेजी से भगा दी। सीताराम उतरते समय गिर गए। पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बस में बैठी सवारियों के शोर मचाने पर चालक तेजी से बस को मसेनी की ओर भगा ले गया। वहां बस रोक कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस से उतरी पत्नी रामबेटी एक बाइक सवार की मदद से घटनास्थल पर पहुंची। वह घटना देख दहाड़े मारकर रोने लगीं। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार व सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबेटी ने बताया कि उनका एक पुत्र सुधीर कुमार वन विभाग में नौकरी करता है। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed