{"_id":"68f920dc94ebcc050b073e97","slug":"retired-cooperative-department-employee-dies-in-car-accident-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131657-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत
Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-02,मृतक जगन्नाथ वर्मा की फोटो फाइल
राजेपुर। दिवाली पर कार की टक्कर से घायल हुए सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर की जानकारी मिलते ही परिजन बिलखने लगे।
19 अक्तूबर की थाना क्षेत्र के गांव डबरी निवासी जगन्नाथ वर्मा (70) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। निबिया चौराहा के पास अल्लाहगंज की ओर से आ रही कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया था।
घायल जगन्नाथ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान जगन्नाथ की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
जगन्नाथ दस साल पहले सहकारिता विभाग से सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके छह पुत्र मुनेश्वर, राहुल, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमन, शिवम हैं। पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।