{"_id":"570ff3394f1c1b483d4a6d21","slug":"restore-the-expelled-cleaning-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में निष्कासित सपाई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में निष्कासित सपाई बहाल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
सपा की पत्रकार वार्ता ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर निष्कासित किए गए सपाइयों को प्रदेश नेतृत्व ने बहाल कर दिया है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने दी।
आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 14 अप्रैल 2014 को पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह बाबी, यशवीर सिंह यादव, मनमोहन मिश्र, दयानंद यादव, सत्यवीर गंगवार, सुनील राठौर, दिलशाद अहमद, सुशील यादव, समीर यादव, जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंती देवी, यशपाल सिंह, अरुण यादव, सतेंद्र सिंह यादव भोला, ललित यादव, आरके यादव और सुशील यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
इन सभी लोगों के माफी मांगने पर प्रदेश नेतृत्व ने इनका निष्कासन समाप्त कर इन्हें बहाल कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने इन सभी लोगों को निर्देश दिए हैं कि 1 से 10 मई तक निकलने वाली साइकिल यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर सदर विधायक विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव और रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।