फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Resistance until inspiration flaws are removed

प्रेरणा एप की खामियां दूर न होते तक संगठन करता रहेगा विरोध

Sun, 13 Oct 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Resistance until inspiration flaws are removed
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद तिवार - फोटो : FARRUKHABAD
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी और ब्लाक अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ने बैठक की। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी का जिलाध्यक्ष पद से किया गया निलंबन समाप्त कर दिया गया। अब वह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्राथमिक संवर्ग भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक की।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों ने आरटीई के विपरीत शिक्षकों की विद्यालयों में तैनाती करने, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के चयन में अफसरों की मनमानी करने, शासन से जारी शासनादेश के विपरीत अफसरों के काम करने की शिक्षकों ने समस्याएं रखीं। सह संगठन मंत्री ने इस प्रकरण को उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय तिवारी को जिलाध्यक्ष पद से निलंबित किया गया था। निलंबन समाप्त कर संजय तिवारी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के आवास पर पत्रकार वार्ता में सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि प्रेरणा एप के शासनादेश के विरोध में 20 बिंदुओं पर ज्ञापन उच्च अधिकारियों को दिया था।
जब तक 20 खामियों को दूर कर नया शासनादेश जारी नहीं होगा, तब तक प्रेरणा एप का विरोध चलता रहेगा। बैठक में शिक्षकों ने जो समस्याएं उठाई हैं उनका निराकरण उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कराया जाएगा।

वर्ष 2019-20 की सदस्यता होने पर दिसंबर में जिलाध्यक्ष और जिले की कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ल, मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार, प्रांत संयुक्त मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, चंद्रदीप यादव, सुखदेव दीक्षित, रोली पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed