फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reports of robbery and kidnapping on many including three nominated

तीन नामजद सहित कई पर लूट व अपहरण का मुकदमा

Wed, 28 Apr 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Reports of robbery and kidnapping on many including three nominated
तीन नामजद सहित कई पर लूट व अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भाजपा नेता के रिश्तेदार के नर्सिंग होम में मारपीट कर ढाई लाख रुपये, जेवर, मोबाइल लूटने व संचालक के भाई का अपहरण करने के मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला आईटीआई क्षेत्र निवासी सोनू राठौर आवास विकास के मार्डन नर्सिंग होम में काम करता है। यह नर्सिंग होम भाजपा नेता शैलेंद्र राठौर के रिश्तेदार का है। सोनू ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी दानवीर सिंह, मऊदरवाजा के गांव मिल्क सुल्तानपुर निवासी रामलाखन, जितेंद्र सिंह व कई अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में अपहरण, लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह यह लोग मरीज को लेकर नर्सिंग होम आए। इन लोगों ने ऑक्सीजन की मांग की। इस पर ऑक्सीजन न होने की जानकारी दी गई। इस पर इन लोगों ने वार्ड ब्वाय रमन सिंह से मारपीट कर लॉकर में रखे ढाई लाख रुपये, एक मोबाइल, सोने की अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम के संचालक के बड़े भाई सनी सिंह का अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया। जानकारी होने पर मऊदरवाजा के गांव जसमई के पास गाड़ी को रुकवाकर सनी सिंह को छुड़वाया। इस प्रकरण में मऊदरवाजा पुलिस ने दो लोगों को मंगलवार शाम से हिरासत में बैठा रखा है।

नहीं लिखी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। शव लेकर घर जा रहे लोगों के साथ मारपीट और लूट के आरोप की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, उल्टा पीड़ित पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। नवाबगंज थाने के गांव मिल्क सुलतान निवासी जसवीर के साथ मंगलवार को जसमई के पास मारपीट की गई थी। पीड़ित ने मारपीट करने, पिता का शव उतार लेने, नगदी और बाइक लूटने का आरोप भी लगाया था। मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कोई हिरासत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed