फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on three officers including the state head of the fertilizer company

Farrukhabad News: खाद कंपनी के स्टेट हेड समेत तीन अफसरों पर रिपोर्ट

Fri, 09 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Report on three officers including the state head of the fertilizer company
फर्रुखाबाद। डीलरों की ओर से की गई शिकायत को निपटाने के लिए खाद कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर से 50 लाख रुपये की मांग की। न देने पर उसे बंधक बनाकर लखनऊ ले जाया गया। परिजनों ने 13 लाख देकर आरोपियों से मार्केटिंग ऑफिसर को छुड़ा लिया। मां ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के तीन अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला किराना बाजार निवासी पूनम सक्सेना ने कोर्ट के आदेश पर हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोमतीनगर लखनऊ के स्टेट हेड आरुनी कुमार, मार्केटिंग मैनेजर धीरज कुमार, डिप्टी मैनेजर अवधेश सिंह पर रिपोर्ट लिखाई। कहा कि उनका पुत्र निशांत गौरव कंपनी में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर काम करता था। आरोपी स्टेट हेड, मार्केटिंग मैनेजर, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर बुराई मानते थे। मानसिक उत्पीड़न एवं धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करते थे। इससे गौरव परेशान था।
विज्ञापन

21 मार्च 2025 की दोपहर दो बजे धीरज कुमार मिश्र व अवधेश सिंह उनके पुत्र को कार से किराना बाजार स्थित घर लाए। कहा कि निशांत पर डीलरों से लेन-देन की जांच चल रही है। वह उसे समाप्त कर बचवा देंगे। इसके बदले 50 लाख रुपये देने होंगे। रुपये देने से इन्कार किया, तो गाली-गलौज की। कहा कि जब तक रुपये नहीं दोगे, तब तक निशांत गौरव उनके पास रहेगा। सभी आरोपी निशांत को अपने साथ कार में बंधक बनाकर ले गए। लखनऊ में आरोपियों ने निशांत के साथ मारपीट की। इस पर बड़े बेटे तरुण गौरव ने अपने व पत्नी के यूपीआई से 1.90 लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण ने आरोपी आरुनी, धीरज व अवधेश को 11.10 लाख रुपये अपने रिश्तेदारों, परिचितों से उधार लेकर दिए। आरोपियों ने 13 लाख रुपये लेने के बाद पुत्र निशांत गौरव को छोड़ा। धमकी दी कि बचे रुपये का इंतजाम करो, तभी जांच में बरी हो पाओगे। आरोपियों ने जालसाजी करके 13 लाख रुपये ठग लिए। अब जानमाल की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed