{"_id":"6297b03cc5540f422664ad9b","slug":"report-on-three-employees-recommendation-to-remove-four-farrukhabad-news-knp7001139111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कर्मचारी पर रिपोर्ट, चार को हटाने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कर्मचारी पर रिपोर्ट, चार को हटाने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। 11 केवी लाइन का तार जोड़ते समय बिजली चालू होने से करंट से झुलसे लाइनमैन के रिश्तेदार ने तीन आउट सोर्स कर्मचारियों के खिलाफ राजेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक्सईएन ग्रामीण ने चारों आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को संस्तुति कर दी है।
राजेपुर के गांव हरिहरपुर निवासी वीरपाल ने विद्युत उपकेंद्र राजेपुर के एसएसओ अवनीश कुमार, मोनू राजपूत और सहायक जितेंद्र राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसका भतीजा राजेश उर्फ बैजू उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन है।
मंगलवार को सुभाष के साथ कुबेरपुर गांव में 11 केवी लाइन का तार शटडाउन लेकर जोड़ रहा था। एसएसओ ने बिना बताए बिजली चालू कर दी। इससे राजेश उर्फ बैजू व सुभाष करंट से झुलस गए।
विज्ञापन
एसडीओ ने कर्मचारियों द्वारा काम में लापरवाही बरतने की एक्सईएन को रिपोर्ट दी। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चारों आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को लिखा गया है। चारों कर्मचारी हटाए जाएंगे।