फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on policemen stoned at 59

पुलिस व विद्युत कर्मियों पर पथराव में 59 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Report on policemen stoned at 59
पुलिसकर्मियों पर पथराव में 59 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कमालगंज। टड़ौआ गांव में शनिवार को पुलिस व बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में एसडीओ ने पूर्व प्रधान व तीन महिलाओं सहित 39 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टड़ौआ में शनिवार को पांच पोलों पर एलटी लाइन डालने का काम उपखंड अधिकारी विनोद कुमार व अवर अभियंता सुजीत गिरी के नेतृत्व में आरसीएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह छह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। तीन पोल पर एल्टी लाइन काम होने के बाद जब कर्मचारी चौथे पोल पर चढ़े तो ग्रामीण घरों से निकल कर पुलिस व विद्युत कर्मियों पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन

हमले में खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह, हेडकांस्टेबल इंद्रपाल, आरसीएल कंपनी कर्मचारी धीरज व कौशल घायल हुए थे। पुलिस हमले में शामिल तीन महिला व एक अधेड़ को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया था। शनिवार रात चौकी प्रभारी व हेडकांस्टेबल ने मेडिकल परीक्षण कराया था। एसडीओ विनोद कुमार ने टड़ौआ निवासी पूर्व प्रधान जगदीश सहित 39 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं आरोपी
टड़ौंआ निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र अमर सिंह, कन्हैयालाल पुत्र धर्मइलाल, प्रवीन पुत्र अमर सिंह, सुरेंद्र पुत्र उधम सिंह, महावीर पुत्र रामस्वरूप, जितेंद्र पुत्र रूपलाल, मोतीलाल पुत्र रूपलाल, छुन्नू पुत्र अमर सिंह, कुसुमलता पत्नी जंगसिंह, नीरजा देवी पत्नी रामसेवक, रामप्यारी पत्नी ब्रजेश, नरेश, सुरजीत राजपूत, पूर्व प्रधान जगदीश, मानवेंद्र सिंह, योगेंद्र, मनेश कुमार, अंशुल, अमित कुमारी, सीताराम, दीपक, हरीशचंद्र, मुनीष, कैलाश राजपूत, अरविंद, रंजीत, मुकेश, रामप्रकाश, बच्चनलाल, उदयवीर, जवाहरलाल, सुमित कुमार, अवधेश कुमार, सोनू राजपूत, मान सिंह, छेमेलाल, संजीव कुमार, वीरपाल, बब्लू व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed