{"_id":"6849c568e872085534016ade","slug":"report-on-five-named-and-10-unknown-women-for-assault-and-stone-pelting-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125468-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मारपीट व पथराव में पांच नामजद व 10 अज्ञात महिलाओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मारपीट व पथराव में पांच नामजद व 10 अज्ञात महिलाओं पर रिपोर्ट
Wed, 11 Jun 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। बीते दिन बेची गई जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने चार नामजद युवकों व 10 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीन युवकों को दूसरे दिन छोड़ दिया।
बीते दिन थाना क्षेत्र के गांव बीसलपुर निवासी ओमपाल सिंह व पूर्व प्रधान उमेश दीक्षित के पुत्र हिमांशु दीक्षित के बीच बेची गई जमीन की पैमाइश को लेकर जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। मौके से राजस्व टीम खिसक गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर गांव के ही ध्रुव सिंह, मोहित, पवन, प्रतिपाल व हरपाल के अलावा छह से 10 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि बीते दिन दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। जांच के दौरान ओमपाल पक्ष की तहरीर गलत निकली। वीडियो फुटेज में ओमपाल पक्ष के लोग पथराव व मारपीट कर रहे हैं। इसी के चलते हिमांशु की तहरीर पर पांच नामजद व दस महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को छोड़ दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि उनका घटना से कोई सरोकार नहीं है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।