फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on 20 including former head in firing and stone pelting

फायरिंग व पथराव में पूर्व प्रधान सहित 20 फंसे, चार जेल गए

Wed, 25 Nov 2020 06:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Report on 20 including former head in firing and stone pelting
फायरिंग व पथराव में पूर्व प्रधान सहित 20 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

कायमगंज। गांव विराहिमपुर जागीर में मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुए पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विराहिमपुर जागीर में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए पुष्टाहार वितरित किया जा रहा था। तभी वहां पुष्टाहार लेने पहुंचे युवक का आंगनबाड़ी सीता व उनके भतीजे से विवाद हो गया था। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों में फिर से विवाद होने पर पथराव व फायरिंग होने लगी। इसी दौरान वहां सब्जी खरीद रहा गांव का ही सुनीत(22) गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों ओर से पथराव व फायरिंग हो रही थी। फायरिंग से पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बच गए। इस मामले में इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने एक पक्ष के पूर्व प्रधान बबलू, रंजीत सिंह, रमन सिंह, अरविंद सिंह, महिपाल सिंह, यशवीर, अनुज कुमार, मिंटू, भूरा, विकेश, दूसरे पक्ष के पंकज, नीरज, आशीष, भूरा, इंतजार, धर्मू, गुरमीत, अमित, सैनी व बृजेश के खिलाफ मारपीट मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गांव से रंजीत, महिपाल, अनुज व दूसरे पक्ष के आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed