फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report of rebellion on 30 including head and former head

प्रधान व पूर्व प्रधान समेत 30 पर बलवा की रिपोर्ट

Sun, 13 Nov 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Report of rebellion on 30 including head and former head
फर्रुखाबाद। गंगा की कटरी में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार शाम हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दो को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में तनाव के चलते अभी भी पुलिस बल मुस्तैद है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हर सिंहपुर कायस्थ की कुछ जमीन मजरा ऊगरपुर स्थित गंगा की कटरी में है। उस जमीन पर पूर्व प्रधान कनौजीलाल राजपूत काबिज थे। इस बार हरसिंहपुर के सुधीर कुमार प्रधान बने, तो उन्होंने राजस्व विभाग से जमीन की पैमाइश करवा दी।
विज्ञापन

लेखपाल ने जमीन प्रधान सुधीर की सुपुर्दगी में दे दी। शनिवार शाम जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऊगरपुर के मुकेश और पेशकार को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया।अन्य आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सुरेश सिंह चाहर, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, नितिन कुमार आदि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोपहर में गांव पहुंचकर लोगों से बात की। घटनास्थल पर भी देख। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि बवाल करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
ऊगरपुर के मुकेश, पेशकार के अलावा पूर्व प्रधान कनौजीलाल, उदयवीर, मुरारी, अनूप, वीरेलाल, महावीर, शोभाराम, लंकुश, सत्यपाल, ब्रह्मदत्त, प्रताप, रामबहादुर और हरसिंहपुर कायस्थ के प्रधान सुधीर कुमार, संजू, जयसिंह, रामवीर, लंकुश, तकवीर, विमलेश, सर्वेश, फूल सिंह, रामसागर, राम भजन, मिजाजी, रामचरन, विनोद, रामवीर, आशाराम के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, अवैध हथियारों का प्रयोग करने सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed