{"_id":"60dca4b08ebc3e73767779e7","slug":"report-of-fatal-attack-against-sp-candidate-farrukhabad-news-knp6374558105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के भजीते पर जानलेवा हमले में सुबोध सहित 17 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के भजीते पर जानलेवा हमले में सुबोध सहित 17 पर मुकदमा
विज्ञापन
डॉ. सुबोध यादव।
- फोटो : FARRUKHABAD
सपा प्रत्याशी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट
फर्रुखबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी डा. सुबोध यादव के खिलाफ जानलेवा हमले समेत दो मामले दर्ज कराए गए हैं। पहला मामला सांसद के भतीजे पर जानलेवा हमला कर अपहरण के प्रयास में कमालगंज थाने में कुल 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरा मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। इसमें सुबोध सहित छह लोगों पर युवक ने दरवाजे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप लगाया गया है।
सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे मोहल्ला चोबदारान पल्ला निवासी राहुल राजपूत 28 जून की रात सांसद की कार से उनके गनर विकास शाक्य के साथ पार्टी पदाधिकारी नवल शाक्य निवासी खुदागंज को बुलाने गए थे। कार आलोक चला रहा था।
गाड़ी कमालगंज रामलीला मैदान के पास पहुंची तो आरोप है कि पांच गाड़ियों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कारों से उतरे सपा प्रत्याशी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी डॉ. सुबोध यादव, मोहल्ला जाफरी निवासी पूर्व जिपं सदस्य उमेश यादव व 15 अज्ञात लोग कार में सांसद को मौजूद समझकर गाली देने लगे।
विज्ञापन
कार में राहुल को देखा तो खींचकर अपहरण का प्रयास किया। गनर विकास बचाने के लिए उतरा। इस पर सुबोध व उमेश ने राइफल से फायर कर दिए। चालक ने कार तेजी से भगाई तब जान बच सकी। राहुल ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव ताऊ मुकेश राजपूत के संयोजन में हो रहा है। इस लिए सुबोध पूरे परिवार से रंजिश मानते हैं।
कमालगंज थाना पुलिस ने सुबोध, उमेश सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शहर कोतवाली में शरद ने डॉ. सुबोध यादव, उमेश यादव, धर्मराज सिंह, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी सौरभ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दरवाजे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें घटना 23 जून की रात 11 बजे की बताई गई है।
‘कमालगंज व शहर कोतवाली में शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमों की विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।’
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद
‘चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए मुझ पर व समर्थकों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इससे डरने वाला नहीं हूं। चुनाव जरूर लड़ूंगा, चाहे जेल क्यों न भेज दिया जाए। पुलिस व प्रशसन पर भरोसा है कि वह चुनाव की प्रक्रिया को बाधित नहीं होने देंगे और उसके पूर्ण होने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।’
डॉ. सुबोध यादव, सपा प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष