फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report of assault and firing after pressuring for settlement

Farrukhabad News: समझौते का दबाव बनाने पर मारपीट व फायरिंग में रिपोर्ट

Thu, 09 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Report of assault and firing after pressuring for settlement
कमालगंज। मुकदमे की रंजिश में दो पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने के साथ फायरिंग होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक पक्ष की ओर से सात नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी सद्दाम ने गांव के मान, अरशद, वसीम, सलमान उर्फ गोगा, दिलशाद उर्फ शिबलु, महाराज उर्फ शेखू, वसर व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब चार वर्ष पूर्व मुंबई में उसके बड़े भाई शकील व सलमान पर मान, अरशद, मुन्ने व शादाब ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में उसका मुकदमा मुंबई में दर्ज कराया था। अब यह लोग उसके भाइयों व परिवार के लोगों पर समझौता करने का दबाव बनाते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसका भाई सलमान गांव में मिस्त्री को बुलाने गया था। तभी इन लोगों ने उसे व भाई सलमान को रोका और मुकदमे में समझौता करने की बार कहकर गाली-गलौज करने लगे। सलमान ने समझौता से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के हाथों में असलहा देख सलमान भागने लगा। तभी अरशद ने हत्या की नीयत से सलमान पर अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सलमान के बगल से गुजर गई। इससे सलमान बच गया। भागने के दौरान इन लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed