फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed against three including father-in-law for beating a couple and their daughter

Farrukhabad News: दंपति व पुत्री को पीटने में ससुर सहित तीन पर रिपोर्ट

Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three including father-in-law for beating a couple and their daughter
कमालगंज। संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद में परिजनों ने दंपति के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंच ससुर सहित तीन पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर राब साहब निवासी रामप्रकाश का उसके भाई जितेंद्र व पिता देशराज से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात रामप्रकाश व जितेंद्र के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच लाठी-डंडों से मारपीट भी हुई। मारपीट में रामप्रकाश, उनकी पत्नी किरन व पुत्री दिव्या के चोट आई।
विज्ञापन


घायलों ने थाने पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। किरन ने देवर जितेंद्र, ससुर देशराज व देवरानी सना के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। कहा कि वह घर के बाहर बैठी थी। तभी आरोपी आए और गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed