{"_id":"67aa4b79a3aa0fdfbd0a0659","slug":"report-filed-against-commission-agent-for-embezzling-rs-60-lakh-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105358-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 60 लाख रुपये हड़पने पर आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 60 लाख रुपये हड़पने पर आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक आढ़ती ग्रामीण से आलू की खरीद करके बिक्री करता रहा। उसके बाद उसने 60 लाख रुपये की चेक देकर बैंक से भुगतान न करने को कह दिया। पीड़ित ने जब शिकायत की, तो उसने रुपये हड़प लेने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव राजा नगला रम्पुरा निवासी दुर्विजय सिंह ने कादरीगेट थाने में मसेनी नगला हाल निवासी आवास विकास रवि बाथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि रवि से उनकी अच्छी पहचान थी। उन्होंने सातनपुर मंडी स्थित रवि की आढ़त पर कई प्रांतों से भेजकर कई ट्रक आलू बेचा। रवि ने बद्रीविशाल स्टेट बैंक शाखा की 60 लाख रुपये की एक चेक 25 नवंबर 2024 की तारीख डालकर दी। उन्होंने तारीख के बाद उस चेक को अपने खाते में लगाया।
रवि ने चेक का बैंक में भुगतान करने से इन्कार कर दिया। 27 जनवरी की दोपहर दो दोस्तों संग मसेनी नगला जाकर रवि के घर शिकायत की तो उसने गाली-गलौज कर दी। उसने 60 लाख रुपये हड़पने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।