{"_id":"629a5604cf3efa38917d1878","slug":"report-farrukhabad-news-sdo-farrukhabad-news-knp700472320","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसामा को आदर्श मानने वाले एसडीओ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसामा को आदर्श मानने वाले एसडीओ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नवाबगंज। आतंकी ओसामा बिन लादने की फोटो कार्यालय में लगाने वाले एसडीओ के खिलाफ दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि आतंकी फोटो लगाने से लोगों में आक्रोश फैल गया है। इसे संघर्ष की स्थिति बन सकती है। एसडीओ को निलंबित कर पहले ही कन्नौज से संबद्ध किया जा चुका है।
स्थानीय थाने के दरोगा ज्ञानेंद्र प्रकाश ने विद्युत वितरण निगम के नवाबगंज उपखंड के एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के मास्टर माइंड आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो अपने कार्यालय में लगाई।
फोटो के नीचे लिखर उसका महिमा मंडन किया। एसडीओ की इस करतूत से जनमानस में आक्रोश है। विभिन्न समुदाय के लोगों में संघर्ष की आशंका है। एसडीओ के खिलाफ विभाग से जारी नोटिस गुरुवार देर शाम को कार्यालय में चस्पा कर दी गई थी।