{"_id":"65aec294a0ea82258302c521","slug":"repeat-the-reactions-again-and-again-memorize-them-by-writing-them-down-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-7590-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अभिक्रियाओं को बार-बार दोहराएं, लिखकर याद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अभिक्रियाओं को बार-बार दोहराएं, लिखकर याद करें
विज्ञापन
कमालगंज। 22 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं हैं। समय कम रह जाने से छात्रों ने तैयारी तेज कर दी हैं। आरपी इंटर काॅलेज में रसायन शास्त्र प्रवक्ता व प्रभारी प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह का कहना है कि रसायन विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए रासायनिक अभिक्रियाओं को अच्छे से याद कर लेना चाहिए। अभिक्रियाओं को बार-बार दोहराकर और लिखते हुए याद करना चाहिए। डायग्राम (चित्र) सुंदर व स्पष्ट रूप में बनाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि 70 अंक के पेपर में 20 नंबर के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे, जबकि 50 अंक में बहुविकल्पीय,लघु उत्तरीय व अति लघुउत्तरीय प्रश्न रहेंगे। गत 4 वर्षों के प्रश्नपत्रों पर नजर डाल लें। उत्तर संक्षिप्त व तथ्यात्मक होने चाहिए। अम्ल में यौगिकों के निर्माण की विधियां याद कर लेनी चाहिए। विलयन पी ब्लाॅक के तत्व, उप सह संयोजन यौगिक, कीटोन, जैव अणु, रासायनिक बल गति की अच्छे से तैयारी करें। लघु उत्तरीय प्रश्नों में 30 से 40 व अति लघु उत्तरीय में 15 से 20 शब्दों में उत्तर अवश्य लिखने चाहिए।