फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Repair work started on Kali river bridge

काली नदी पुल पर मरम्मत का काम शुरू

Sat, 27 Feb 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Repair work started on Kali river bridge
काली नदी पुल पर होता मरम्मत का काम। - फोटो : FARRUKHABAD
काली नदी पुल पर शुरू हुआ मरम्मत का काम
विज्ञापन

जहानगंज। काली नदी पुल की मरम्मत का काम शनिवार से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व लखनऊ की टीम ने मजदूरों के साथ पुल पर डेरा डाल दिया है। 25 दिन से इस पुल से आवागमन बंद चल रहा था। केवल पैदल व बाइक सवार लोग ही गुजर रहे थे।
दो फरवरी को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभिंयता आदित्य कुमार को जनपद कन्नौज की सीमा पर बसे गांव उधरनपुर स्थित काली नदी पुल का फर्रुखाबाद की ओर का एक हिस्सा धसकने की जानकारी मिली थी। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर तीन फरवरी को पुल के दोनों ओर दीवारें बनवाकर बाइक व पैदल यात्रियों को छोड़कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करवा दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने डीएम व एसपी को पत्र लिखने के बाद शासन में पत्राचार किया था। शनिवार को प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता गंगाराम, जेई मनोज व लखनऊ की प्राइवेट कंपनी के अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव 11 लोगों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जैक लगाकर धसके हुए पुल के हिस्से को उचकाया गया है। उसकी कटी हुई बेयरिंग को निकालकर नई लगाने की कवायद श़रू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ही आवागमन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed